गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

weather newsबढ़ रहा है गर्मी का प्रकोप, राजस्थान में पारा पहुंचा 45 पार

Written by: सुनील चौहान

Published:

weather news चंडीगढ़। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही आसमान से आग बरसने लगी है। दिन के समय पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। दोपहर के समय घर से…


Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 13
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 13
Google News Follow us on Google

weather news चंडीगढ़। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही आसमान से आग बरसने लगी है। दिन के समय पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लू व हीट वेव चलने के कारण सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। गर्मी के तेवरों को देखते हुए अभी से सरकार अलर्ट मोड पर है।

उत्तर- पश्चिम व मध्य भारत में गर्मी ने आग बरसानी शुरू कर दी है। अप्रैल माह शुरू होने के बाद पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर देशभर में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान जहां 45.6 डिग्री सेल्सियस पर अटका हुआ है। वहीं अब यहाँ रात का न्यूनतम तापमान भी 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather newsभारत मौसम विभाग की दिल्ली मुख्यालय के मौसम बुलेटिन के अनुसार अप्रैल माह में अब तक की यह सबसे गर्म रात रही। मंगलवार को राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा,दिल्ली एनसीआर,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात के विभिन्न इलाकों में भी हीट वेव व सीवियर हीट वेव चली।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

weather news भारत मौसम विभाग की वेधशाला के अनुसार हरियाणा में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हरियाणा में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में रात्रि का न्यूनतम तापमान भी 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp