शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Rewari: नशा मुक्त टीम ने गांव खडगवास, कालुवास व डालियाकी में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक।

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari: रेवाडी जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम के ग्रामीण दौरे लगातार जारी हैं। वीरवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में जिला पुलिस की नशा मुक्त…


नशा मुक्त टीम ने गांव खडगवास, कालुवास व डालियाकी में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक।
नशा मुक्त टीम ने गांव खडगवास, कालुवास व डालियाकी में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक।
Google News Follow us on Google

Rewari: रेवाडी जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम के ग्रामीण दौरे लगातार जारी हैं। वीरवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव खडगवास, कालुवास व डालियाकी में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशा मुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया।Rewari

Advertisement

नशा मुक्ति टीम से एएसआई जितेंद्र ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।Rewari

उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।Rewari

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

यहां दे सूचना: उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp