सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में TGT अध्यापक सस्पेंड, स्कूल में विवाद के चलते लगे ये बड़े आरोप ?

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद में सरकारी स्कूल के TGT टीचर को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर द्वारा…


Latest News 2025 05 08T095424.682
Latest News 2025 05 08T095424.682
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद में सरकारी स्कूल के TGT टीचर को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर द्वारा जारी पत्र में जींद की डिफेंस कॉलोनी में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के TGT टीचर अशोक कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सस्पेंशन के दौरान अशोक कुमार का हेडक्वार्टर रेवाड़ी को DEEO कार्यालय फिक्स किया गया है।

बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

मिली जानकारी के अनुसार, वहां के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अशोक कुमार अपना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। हालांकि लैटर में सस्पेंशन का कारण नहीं बताया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अशोक कुमार का दूसरे स्टाफ के साथ विवाद चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, प्राचार्य के साथ भी दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। इसके बाद एक टीचर द्वारा अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके बाद कमेटी का गठन किया गया और कमेटी की जांच में अशोक कुमार को गलत ठहराया गया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई, वहां से अशोक कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp