धारूहेड़ा। धारूहेड़ा स्थित नंदू गौशाला एवं गौवंश उपचारशाला में समाजसेवी तेज प्रकाश पुत्र घनश्याम दास ने गोसेवा और बीमार गोवंश के उपचार के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। गौशाला समिति और पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए तेज प्रकाश का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान गौशाला परिवार और ग्रामीणों ने तेज प्रकाश व उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गौशाला के प्रधान रोहित ने बताया कि तेज प्रकाश लंबे समय से गौशाला के विकास कार्यों और बीमार गोवंश के उपचार में तन, मन और धन से सहयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोसेवा के प्रति उनका समर्पण अन्य लोगों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने आमजन से भी गौसेवा में सहयोग करने की अपील की।
बता दें कि धारूहेड़ा के गरीब नगर में करीब सात एकड़ में नंदू गौशाला स्थापित है। यहां 800 से अधिक गोवंश हैं, जिनकी देखभाल और उपचार किया जाता है।
ये भी पढ़ें:राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा : सपना को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना

