google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Sheikh Hasina : बांग्लादेश की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना व पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान को सुनाई मौत की सजा, जानिए क्या है पूरा मसला | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Sheikh Hasina : बांग्लादेश की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना व पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान को सुनाई मौत की सजा, जानिए क्या है पूरा मसला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sheikh Hasina : बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ढाका की एक विशेष अदालत ने सोमवार 17 नवंबर 2025 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की…


Sheikh Hasina : बांग्लादेश की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना व पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान को सुनाई मौत की सजा, जानिए क्या है पूरा मसला
Sheikh Hasina : बांग्लादेश की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना व पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान को सुनाई मौत की सजा, जानिए क्या है पूरा मसला
Google News Follow us on Google

Sheikh Hasina : बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ढाका की एक विशेष अदालत ने सोमवार 17 नवंबर 2025 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाते हुए उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी करार दिया। अदालत ने यह फैसला पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त 2024 के दौरान हुए छात्र विद्रोह पर की गई कार्रवाई को लेकर सुनाया। जांच में पाया गया कि हसीना ने प्रदर्शनकारियों पर घातक बल प्रयोग के आदेश दिए, जिसके चलते भारी संख्या में लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई से अगस्त 2024 के बीच चलने वाले छात्र नेतृत्व वाले आंदोलन में लगभग 1,400 लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। इनमें से अधिकतर मौतें सुरक्षा बलों की गोलीबारी के कारण हुईं। इसी कार्रवाई को लेकर आरोपियों ने अदालत को बताया कि हसीना ने विद्रोह को दबाने के लिए सीधे तौर पर कठोर बल प्रयोग का आदेश जारी किया था।Sheikh Hasina

अदालत ने उनके साथ ही पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान को भी मौत की सजा सुनाई, जबकि उस समय के पुलिस प्रमुख चौधरी अब्दुल्ला अल-मामुन को पांच साल की सजा दी गई।Sheikh Hasina

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

फैसले को लेकर शेख हसीना ने क्या कहा: अदालती फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में शेख हसीना ने कहा कि उन्हें इस सजा की परवाह नहीं है। उन्होंने फैसले को “एक नाजायज़ और चरमपंथी शासन” का निर्णय बताया। हसीना के समर्थक इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है।

शेख हसीना बांग्लादेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा रही हैं। 1981 में आवामी लीग से राजनीतिक सफर शुरू कर उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री पद संभाला। वह 1996 से 2001 और फिर 2009 से 2024 तक लगातार सत्ता में रहीं। जुलाई 2024 में उग्र छात्र विरोध प्रदर्शनों और सरकारी नौकरी में आरक्षण नीति के विरोध के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

अदालत के फैसले से पहले ही बांग्लादेश में तनावपूर्ण माहौल था। ढाका सहित कई शहरों में देशी बम धमाके, आगजनी और हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। कई सरकारी संस्थानों और वाहनों को निशाना बनाया गया, हालांकि किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। अदालत के आदेश के बाद स्थिति और अधिक संवेदनशील हो सकती है, जिसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।Sheikh Hasina

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp