Haryana Weather Alert: भीषण गर्मी! रेवाड़ी सहित इन जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट

On: April 22, 2026 7:20 PM
Follow Us:
रेवाड़ी सहित इन जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट,

Haryana Weather Alert: हरियाणा में भयंकर गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी के कारण बुजुर्ग और बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। कई जिलों में तो स्कूल का टाइमिंग भी बदल चुका है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

45 डिग्री पहुंच तापमान (Haryana Weather Alert)

राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के वजह से दोपहर के समय राज्य के गलियों में सन्नाटा छाया रहता है। अब दिन के साथ-साथ रात में भी भयंकर गर्मी पडने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। राज्य में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। राज्य के कई जिलों में हीट वेव चल रहा है। रेवाड़ी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है वहीं गुरुग्राम में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है और राज्य की तमाम जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है।

कई जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट जारी

बता दें कि दक्षिण हरियाणा इलाके के नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, चरखी दादरी और रोहतक में रातें भी गर्म रहेगी। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार छोड़कर पूरे हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 25 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

26 तारीख से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

26 को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। बारिश होने से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोंभ बेहद कमजोर होगा।

मौसम विभाग में लोगों से अपील किया है कि वह घर से बाहर सूती कपड़े पहन कर निकले। पशुओं को भी धूप से बचाने की जरूरत है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

मां को कैंसर, खुद बिस्तर पर थीं... आज विनेश फोगाट को हराकर छा गईं Meenakshi Goyat

मां को कैंसर, खुद बिस्तर पर थीं… आज विनेश फोगाट को हराकर छा गईं Meenakshi Goyat

Meenakshi Goyat : एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में विनेश फोगाट को हार मिली है। विनेश फोगाट को हराकर सुर्खियों में आई मीनाक्षी गोयत की कहानी बेहद ही दर्द भरी है। जींद की रहने वाली मीनाक्षी गोयत की मां को कैंसर हो गया और एक समय था जब उन्हें खुद चलने में दिक्कत थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कड़े संघर्ष के बावजूद भी उन्होंने अपने सपनों का हाथ थामे रखा और आज उन्हें सफलता मिली है।

विनेश पर जीत के बाद चर्चा में आईं मीनाक्षी

कुश्ती जगत उस समय हैरान रह गया जब मीनाक्षी गोयत ने ट्रायल मुकाबले में दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। आज हर कोई जानना चाहता है कि विनेश फोगाट को हराने वाली मीनाक्षी गोयत कौन है। तो आईए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से…

जब मां कैंसर से जंग लड़ रही थीं

मीनाक्षी के जीवन में एक ऐसा भी समय आया जब पता चला कि उनकी मां को कैंसर है और उस समय वह काफी टूट गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने अपने दिल और दिमाग को मजबूत बनाए रखा।

डॉक्टरों ने कहा था, चलना भी मुश्किल होगा

संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ। एक प्रतियोगिता के दौरान लगी गंभीर चोट ने उनके करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों ने सामान्य रूप से चलने-फिरने तक को चुनौती बताया। कई महीने मैदान से दूर रहने के बावजूद मीनाक्षी ने उम्मीद नहीं छोड़ी।कठिन संघर्ष और हार नहीं मानने की आदत आज मीनाक्षी गोयत को एक चमकता हुआ सितारा बना दिया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
रेवाड़ी में बनेगा सैनिक सदन, 2.75 करोड बजट मंजूर

Haryana News: रेवाड़ी में बनेगा सैनिक सदन, 2.75 करोड बजट मंजूर

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी सैनिकों के लिए बडी खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से सैनिक सदन की मांग को अनु​मति मिल चुकी है इतना ही नही इसके लिए सरकार ने बजट भी पास कर दिया गया है। बता दें ये सदन रेवाड़ी के सेक्टर 10 में बनाया जाएगा।

सीएम को जताया आभार: सेक्टर दस में बनने वाले सैनिक सदन की जमीन की राशि मंजूर किए जाने पर जिले के भारी संख्या में पूर्व सैनिकों, सैनिकों व उनके परिवारजनों ने शनिवार को सेक्टर चार स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का आभार जताया।Haryana News

पूर्व सैनिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह ने सैनिक बहुत इस क्षेत्र के सैनिकों की चिर-परिचित मांग को पूरा करने का कार्य किया है। जिससे इस अहीरवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस मौके पर पहुंचे भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने बताया कि सैनिक बहुल इस क्षेत्र की चिर-परिचित सैनिक सदन की मांग से रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को अवगत कराया था। रेवाड़ी विधायक ने इस मांग को विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाया तथा जमीन खरीदने के लिए करीब दो करोड़ 75 लाख से अधिक की राशि सरकार से स्वीकृत कराने का भी कार्य किया।

कुछ तकनीकी कारणों से इस राशि के आवंटन में देरी हुई, लेकिन विधायक लक्ष्मण सिंह के प्रयासों से इसमे अब सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ही सैनिकों के सच्चे हितैषी है। जिन्होंने इस बड़ी मांग को पूरा करने का कार्य किया है।Haryana News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद व स्नेह देकर अपना वकील बनाया है। क्षेत्र की तमाम मांगों एवं समस्याओं के निदान को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सैनिक सदन की जमीन के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास करा रही है।

विशेषकर दक्षिण हरियाणा में विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में किसी अन्य शहरों से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।Haryana News

इस मौके पर कैप्टन बीर सिंह, कैप्टन धर्मबीर, ललित कुमार, अजीत सिंह, महा सिंह, धर्मबीर, ओपी शर्मा, कंवरलाल, लालचंद, सतपाल सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र, रामसिंह, करण सिंह, धर्मदेव, हरिओम व लालचंद समेत अनेकों सैनिक परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे।Haryana News

पटवारियों का काम होगा आसान, सरकार बदलेगी सर्किल

Haryana News: पटवारियों का काम होगा आसान, सरकार बदलेगी सर्किल निर्धारण का तरीका

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में पटवार सर्कल का पुनर्गठन किया जाएगा जिससे पटवारीयों को काफी राहत मिलेगी। पटवारीयों के पक्ष में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले से पटवारीयों का कार्यभार भी कम हो जाएगा।

बढ़ते कार्यभार को देखते हुए लिया गया निर्णय

राज्य में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के कारण पटवारियों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। भूमि रिकॉर्ड अपडेट करना, नामांतरण मामलों का निपटारा, फसल सर्वेक्षण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में बढ़ोतरी के चलते कई क्षेत्रों में पटवारियों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सिर्फ पटवारी ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी काफी फायदा होगा। लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी जिसे देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

जिलों से मांगी गई जानकारी

राजस्व विभाग ने सभी जिला प्रशासन से मौजूदा पटवार सर्किलों की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जहां नए सर्किल बनाने या मौजूदा सर्किलों में बदलाव की जरूरत है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नई व्यवस्था की मुख्य बातें

    • एक सामान्य पटवार सर्किल में लगभग 2000 एकड़ कृषि योग्य भूमि शामिल होगी।
    • स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यह सीमा 1500 से 2500 एकड़ तक रखी जा सकेगी।
    • सर्किल निर्धारण में आबादी और राजस्व कार्यों की संख्या को भी महत्व दिया जाएगा।
    • घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छोटे पटवार सर्किल बनाए जा सकते हैं।
    • कम आबादी वाले इलाकों में एक पटवारी के अधीन अधिक भूमि क्षेत्र रखा जा सकेगा।

इन 8 जिलों में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 80km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Haryana Weather News: इन 8 जिलों में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 80km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Haryana Weather News: हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके वजह से नौतपा के दौरान भी राज्य में तूफानी बारिश हो रही है। दो दिनों से राज्य का मौसम ठंडा बना हुआ है और राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज हरियाणा के सिरसा भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी पलवल यमुनानगर गुरुग्राम सहित कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है वहीं कई जगहों पर हवा 90 किलोमीटर की रफ्तार से भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार हिसार फतेहाबाद पंचकूला कुरुक्षेत्र रोहतक सहित कई जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होगी। पिछले 1 महीने से राज्य में ही हीट स्ट्रोक चल रहा था लेकिन अब बारिश होने से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

जून में फिर बढ़ेगी गर्मी

जून के महीने में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अंको की माने तो जून के महीने में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले महीने तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं दिन के साथ-साथ रात के समय भी लू का खतरा बढ़ सकता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कब तक मानसून देगा दस्तक

केरल में मानसून ने दस्तक दे दिया है लेकिन मानसून के आगे बढ़ाने में अभी समय लगेगा। हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में मानसून 22 से 25 तारीख तक पहुंच सकता है। हालांकि इस बार मानसून राज्य को बहुत ज्यादा समय में कर करेगा।

इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के NIT जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर आज इंटरनेट, एसएमएस को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। आज फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ अभियान शुरू किया जाएगा जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा आज 30 तारीख को इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा को बंद कर दिया गया है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के द्वारा इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। प्रशासन को खुफिया जानकारी मिली है कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान तनाव उत्पन्न हो सकता है और कुछ उपद्रवी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि आज फरीदाबाद जिले में इंटरनेट व्यवस्था पर रोक लगाई गई है।

क्यों लिया गया है फैसला

सरकार का मानना है कि व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर आदि के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलाया जा सकता है। इससे भीड़ इकट्ठा हो सकती है इसलिए पहले ही सरकार ने सख्त कदम उठाया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आज 30 तारीख को सुबह 00:30 बजे से लेकर रात के 10:00 तक इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। हालांकि बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़े मैसेज आते रहेंगे इस पर किसी भी तरह का रोक नहीं रहेगा। घर और कार्यालय में जो ब्रॉडबैंड या फिर लाइन इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है उसे पर भी रोक नहीं लगेगा।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now