
Bawal GLS Factory Fire: रेवाड़ी: बावल स्थित जीएलएस कंपनी में 12 दिन पहले लगी भीषण आग में झुलसे कंपनी के एक ओर कर्मचारी ने दम तोड दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। इसी के साथ शनिवार को हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।Bawal GLS Factory Fire
दो कर्मचारियों के मिले थे कंकाल: बता दे बावल स्थित जीएलएस कंपनी में 19 मई को भयंकर आग गई थी। एक दर्जन से अधिक दमकल ने करीब 10 घंटे मे आग पर काबू पाया था। आगजनी में छह कर्मचारी झुलस गए थे जबकि दो कर्मचारी लापता थे। रविवार को लापता कर्मचारियो के कंकाल कंपनी में मिल गए थे जबकि झुलने से 10 दिन पहले एक तथा अब एक ओर कर्मचारी की मौत हो गई है।Bawal GLS Factory Fire

जानिए किनके मिले थे कंकाल‘ बता दे कि कंपनी में आग लगने के बाद से बिहार के शेखपुरा निवासी 26 वर्षीय धर्मेन्द्र और नालंदा निवासी सतेन्द्र लापता था। फैक्ट्री पूरी तरह जल जाने के कारण उनकी कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बचाव और तलाशी अभियान के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया था। दोनों के परिजन पिछले छह दिनों से कंपनी गेट के बाहर डटे हुए थे और लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। रविवार को कंपनी में चलाए गए सर्च अभियान के चलते दोनों कर्मचारियों के कंकाल मिले थे। Bawal GLS Factory Fire
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार
कई घंटो में किया था आग पर काबू: बता दे कंपनी में 19 मई को भयंकर आग लग थी। सुरक्षा उपकरणों के अभाव के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। वही बाद में कई गाडिया बुलाकर आग पर काबू पाया गया था। अब प्रवेश की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार हो चुकी है। Bawal GLS Factory Fire

कंपनी मालिक पर प्रबधंन पर मामला दर्ज: आगजनी में हुई लापरवाही के चलते तथा कर्मचारियों की मौत होने पर जिला प्रशासन की ओर कंपनी मालिक व प्रबंधन पर मामला दर्ज किया गया था
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
