शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Awarness Camp: बीजोपचार एवं कीटनाशकों से बचाव के ​लिए किया जागरूक

Written by: Best24News

Published:

Awarness Camp: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में गांव खरखडा में किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।Awarness Camp…


Awarness Camp: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में गांव खरखडा में किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।Awarness Camp

Advertisement

विशेषज्ञ डॉ. सूरज बरनवाल ने किसानों को बीजोपचार से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि बीजोपचार से फसलों को शुरुआती अवस्था में ही विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाया जा सकता है। इससे फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होती है और उत्पादन भी बेहतर होता है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कीटनाशकों का प्रयोग करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही दवाओं का प्रयोग करें। डॉ. बरनवाल ने केंद्र द्वारा लॉन्च की गई एनपीएसएस ऐप के बारे में भी जानकारी दी, जिससे किसान आसानी से अपने खेतों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान कर सकें और समय रहते उनका समाधान पा सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इस मौके पर डॉ. लक्ष्मी कांत, डॉ. के. पी. शर्मा, कृषि विकास अधिकारी डॉ. अंकित, गोविंद एसडीओ, नवीन, अरुण, रोहित आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राजेश कुमार, कुलदीप, प्रकाश, उदयभान, रमेश ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp