शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana : हरियाणा में इस गांव का सरपंच निलंबित, जानें क्या है वजह

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा में नारनौल जिले के अमरपुर जोरासी गांव के सरपंच हरिराम को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसने पंचायती जमीन अपने…


Haryana : हरियाणा में नारनौल जिले के अमरपुर जोरासी गांव के सरपंच हरिराम को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसने पंचायती जमीन अपने परिवार के नाम कि हैं। जांच में आरोप सही साबित होने पर DC के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर जोरासी गांव के बिजेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने साल 2023 में डीसी विवेक भारती को सरपंच हरिराम के खिलाफ शिकायत दी थी।

इस शिकायत में आरोप लगाया था कि सरपंच ने पंचायत की जमीन फर्जी तरीके से अपने रिश्तेदारों के नाम करा ली है। ग्रामीणों को शिकायत पर SDM ने मामले की जांच की। जांच में सरपंच पर लगे आरोप सही मिले। इस पर DC ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) को सरपंच को निलंबित करने के आदेश दिए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

वहीं इस मामले में आरोपी सरपंच हरिराम ने कहा कि मामले में राजनीती के तहत कार्रवाई की गई। मैंने पंचायत की तरफ से करीब 30 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया था। उसी कारण ये कार्रवाई की गई है। मेरी तरफ से कोई प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp