रविवार, 15 नवम्बर 2026

Dharuhera :संत कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 36वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Dharuhera : संत कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का 36वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। विद्यालय…


 

Dharuhera : संत कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का 36वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। विद्यालय के संस्थापक दिनेश सैनी ने बताया कि यह वार्षिक महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों का विकास करना है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

उन्होंने कहा कि विद्यालय शुरू से ही शिक्षा के साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान देता आ रहा है और यही परंपरा आज भी कायम है।इस वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक भारती, अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन शक्तिपीठ नारनौल ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए जीवन मूल्यों और मार्गों पर चलने की प्रेरणा बच्चों को दी। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए शिक्षित और जागरूक बनने का संदेश भी उन्होंने दिया। मुख्य अतिथि के विचारों को उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों ने गंभीरता से सुना और सराहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें झांसी की रानी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और ऑपरेशन सिंदूर जैसे देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना से भी भर दिया।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

हर प्रस्तुति पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अध्यापक, अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp