मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगाया जाम

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के रेवाड़ी में गांव ढाणी सुंदरोज के निकट दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनो को पीट कर बेसुध कर दिया।

रेवाड़ी में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगाया जाम
रेवाड़ी में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगाया जाम
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में गांव ढाणी सुंदरोज के निकट दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनो को पीट कर बेसुध कर दिया। पिता ने बताया कि सोमवार देर रात उनके बड़े बेटे केशव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि छोटे बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया। रामपुरा थाना प्रभारी को सस्पेंड करने व कातिलाना हमला करने वाले भाजपा नेता की गिरफतारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने नारनौल मार्ग को जाम कर दिया।

हरियाणा के रेवाड़ी में गांव ढाणी सुंदरोज के निकट दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनो को पीट कर बेसुध कर दिया।
हरियाणा के रेवाड़ी में गांव ढाणी सुंदरोज के निकट दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनो को पीट कर बेसुध कर दिया।

डीएसपी संजीव बल्हारा मौके पर पहुंचे । जाम लगा रहे लोगो को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की। बाद में डीएसपी के समझाने पर परिवार ने जाम खोल दिया। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

30 सितंबर को किया था हमला: बता दे कि ये मामला रेवाड़ी जिले के गांव ढाणी सुंदरोज का है। ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं- 21 वर्षीय केशव और 18 वर्षीय राम। दोनों स्क्रैप का काम करते हैं। 30 सितंबर को दोनों अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे, उसी वक्त रास्ते में रोककर उन पर हमला किया गया। करीब आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने दोनों भाइयों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों भाई अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन पर लाठी-डंडों से वार किए। । परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया।

Also Readअहंकार मनुष्य के पतन का कारण, किसी भी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए: बाबा उमाकांत महाराज

पिता ने बताया कि सोमवार देर रात उनके बड़े बेटे केशव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि छोटे बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया

बड़े भाई की मौत, छोटे की हालत अभी भी गंभीर: पिता ने बताया कि सोमवार देर रात उनके बड़े बेटे केशव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि छोटे बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया। ईश्वर सिंह का आरोप है कि यह हमला भाजपा नेता व ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पंकज उर्फ रोंज ने कराया है और हमलावरों को पंकज ने ही भेजा था। उन्होंने यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले भी उनके घर पर पथराव कराया गया था, जिसमें परिवार के कई लोगों को चोटें आई थीं।

Also Readइंतजार खत्म: रेवाड़ी नगर परिषद में उपचेयरमैन का चुनाव होगा इस दिन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News