Rewari news: रेवाड़ी जिले में एक ही परिवार पर लगातार टूटे दुखों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। महज 9 दिन के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पहले बीमारी से तीन माह की भतीजी और फिर मां की मौत हुई, जबकि अब 23 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रेवाड़ी के नांगल पठानी रेलवे स्टेशन के पास हुई।
• मृतक की पहचान गांव मुरलीपुर निवासी 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई
• नांगल पठानी स्टेशन के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान
• 9 दिन में परिवार में तीन मौतों से गांव में शोक की लहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार अतर सिंह अविवाहित था और गांव में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार देर शाम वह घर से निकला और नांगल पठानी रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया। इसी दौरान कोसली से रेवाड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही दादरी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
परिवार के लोगों ने बताया कि अतर सिंह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 13 जनवरी को बीमारी के चलते उसकी तीन माह की भतीजी की मौत हो गई थी। इसके बाद 17 जनवरी को उसकी मां ने भी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। लगातार दो मौतों से अतर सिंह गहरे सदमे में था। परिजनों के अनुसार वह अंदर ही अंदर टूट चुका था, लेकिन उसने कभी खुलकर अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की।
बताया गया है कि अतर सिंह के पिता की मौत वर्ष 2015 में ही हो चुकी थी। परिवार पहले ही आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था। अब युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। गांव मुरलीपुर में शोक का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर गहरी संवेदना जता रहे हैं।
जीआरपी पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Rewari: 13 को भतीजी, 17 को माँ, आज खुद जी जान
Rewari news: रेवाड़ी जिले में एक ही परिवार पर लगातार टूटे दुखों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। महज 9 दिन के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की मौत…
Follow Us :
Google
News
संबंधित खबरें
रेवाड़ी न्यूज
Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
4 नवम्बर 2026
रेवाड़ी न्यूज

