Home Haryana News Murder in Haryana : रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी? जनिए...

Murder in Haryana : रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी? जनिए दोस्तों ने क्यों और कैसे की थी हत्या

0
1
हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। सीआईए ने हत्या करके शव को फिदेडी जोेहड में फैकने वालवे मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है।
हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। सीआईए ने हत्या करके शव को फिदेडी जोेहड में फैकने वालवे मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है।

Murder in Haryana: हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। सीआईए ने हत्या करके शव को फिदेडी जोेहड में फैकने वालवे मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है। इतना ही नहीं इस मर्डर से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव सीहा निवासी कर्मवीर व गांव तुर्कियावास निवासी हेमंत के रूप में हुई है। करीब दस बाद सुलझी हत्या की गुत्थी ने पुलिस को काफी राहत मिली है।

24 अप्रैल को मिला था शव: बता दे कि कस्बे के गांव फिदेडी के जोहड में 24 अप्रैल को एक युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त नांगल जमालपुर निवासी 19 वर्षीय सौरव पुत्र बलजीत के रूप में हुई थी।

नांगल जमालपुर निवासी बलजीत सिंह ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके एक बेटा और दो बेटियां है। वह कंपनी में काम के लिए चार-पांच दिन पहले ही घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। मृतक के पिता ने उसके कुछ दोस्तों पर ही हत्या का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने मृतक के पिता बलजीत सिंह के बयान पर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

सीआईए ने बताया कि घटना के दिन मृतक सौरव अपने दोस्त के घर गांव हांसाका में आया हुआ था। मृतक सौरव की आरोपी कर्मबीर से पहले से ही जान पहचान थी। आरोपी कर्मबीर की किसी बात को लेकर मृतक सौरव से रंजिश रखता था । जिसको लेकर कर्मबीर ने अपने साथी हेमंत के साथ उसे शराब पार्टी के बहाने उसे खेतो में लेकर चले गए।

जोहड में डाली डेड बोडी: हत्या के बाद वे शव का ठिकाने लगाने के लिए पहले तो कई जगह घूम लेकिन कोई जगह नही मिली। वे रात को शव को बाइक पर रखकर फिदेड़ी गांव आए तथा शव को जोहड़ में डाल दिया था।