नवजात शिशु के अपहरण का प्रयास, रेवाड़ी पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी: सिविल अस्पताल रेवाड़ी से नवजात शिशु को उठाने का प्रयास करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई
Best24News
लेखक: Best24News
प्रकाशित: 4 September 2025, 5:07 AM
नवजात शिशु के अपहरण का प्रयास, रेवाड़ी पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
Rewari police arrested two women for attempting to kidnap a newborn baby

रेवाड़ी: सिविल अस्पताल रेवाड़ी से नवजात शिशु को उठाने का प्रयास करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। चौकी गोकल गेट पुलिस ने मामले में राजस्थान निवासी नगीता बैरवा और कमेलश को काबू किया, जिन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस जांच के अनुसार गांव चीताडूंगरा निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी मधुबाला ने 30 अगस्त को सिविल अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में रखा गया था।

1 सितंबर की शाम दो महिलाएं वार्ड के आसपास घूमती नजर आईं और मौका पाकर नवजात को उठा लिया। जब परिजनों ने संदेह जताकर पूछताछ की तो दोनों महिलाओं ने बच्ची को अपना बेटा बताते हुए गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल स्टाफ की सतर्कता और महिला परिजनों के सवालों के बाद दोनों का झूठ पकड़ा गया।

नर्सिंग स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि दोनों महिलाओं का अस्पताल में कोई रिकॉर्ड नहीं है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम नगीता और कमेलश बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now