रविवार, 15 नवम्बर 2026

Rewari news: धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला शेखावत बनीं अध्यक्ष

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari news: धारूहेड़ा शहर में आज राजपूत समाज की मातृशक्ति द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राजपूत समाज के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर श्री चरण सिंह…


Rewari news: धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला शेखावत बनीं अध्यक्ष
Rewari news: धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला शेखावत बनीं अध्यक्ष
Google News Follow us on Google

Rewari news: धारूहेड़ा शहर में आज राजपूत समाज की मातृशक्ति द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राजपूत समाज के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर श्री चरण सिंह जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।Rewari news

 

IMG 20260323 095934
इस अवसर पर सर्वसम्मति से धारूहेड़ा राजपूत महिला मंडल का विधिवत गठन किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त मातृशक्ति ने सुशीला सिंह शेखावत को महिला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन के अन्य पदों एवं जिम्मेदारियों का विस्तृत निर्धारण आगामी बैठक में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में राजपूत समाज के अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री संजय सिंह राजावत जी सहित समाज के अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं पूरी कार्यकारिणी भी उपस्थित रही। महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को अत्यंत सफल, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बना दिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया कि आगामी 10 मई को महाराणा प्रताप जयंती धारूहेड़ा शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।Rewari news

 

समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने नवगठित महिला मंडल को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संगठन समाज की एकता, प्रगति एवं महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भविष्य में ऐसे ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहेगा।Rewari news

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp