रविवार, 15 नवम्बर 2026

Rewari News: नंदू गोशाला में मासिक बैठक संपन्न, टाइल्स कार्य और टीन शेड विस्तार पर चर्चा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा  गरीब नगर स्थित नंदू गोशाला वैलफेयर समिति की मासिक बैठक का आयोजन गोशाला परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोशाला के प्रधान रोहित यादव ने की। बैठक में…


Rewari News: धारूहेड़ा  गरीब नगर स्थित नंदू गोशाला वैलफेयर समिति की मासिक बैठक का आयोजन गोशाला परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोशाला के प्रधान रोहित यादव ने की। बैठक में गोशाला की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधान ने आय और व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने गोशाला के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

मुख्य रूप से गोशाला में चल रहे टाइल्स बिछाने के कार्य की प्रगति पर चर्चा हुई और इसे जल्द पूर्ण कराने पर सहमति बनी। इसके अलावा, गोशाला में बढ़ती गौवंश संख्या के चलते वर्तमान टीन शेड की क्षमता को अपर्याप्त बताया गया। सदस्यों ने टीन शेड को विस्तार देने को लेकर मंथन किया और शीघ्र इस पर कार्य आरंभ करने का निर्णय लिया गया।Rewari News

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य शिवदीप जेलदार, धीरज यादव, खड़क सिंह पटवारी, मंगलराम अग्रवाल, महेंद्र जांगिड, मानसिंह यादव, शमशेर यादव, लालाराम यादव, मोनु जांगड़ा, नवीन यादव सहित अनेक स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने गोशाला के संचालन और व्यवस्थाओं में सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में गौवंश की संख्या और जरूरतों के अनुसार बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि गोशाला का संचालन सुचारु रूप से हो सके। गोशाला समिति द्वारा नियमित बैठकों के माध्यम से पारदर्शिता और जनसहयोग की भावना को बनाए रखने का प्रयास सराहनीय माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp