शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari news: साहित्यकार दम्पति ने जरुरतमंदों को वितरित किए गर्म कंबल 

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari news: रेवाड़ी के सेक्टर 4 निवासी साहित्यकार दम्पति मास्टर राम अवतार व कमला देवी ने सामाजिक सरोकारों के तहत शताधिक जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए। उक्त जानकारी देते हुए झुग्गी-झोपड़ी…


Rewari news: साहित्यकार दम्पति ने जरुरतमंदों को वितरित किए गर्म कंबल 
Rewari news: साहित्यकार दम्पति ने जरुरतमंदों को वितरित किए गर्म कंबल 
Google News Follow us on Google
Rewari news: रेवाड़ी के सेक्टर 4 निवासी साहित्यकार दम्पति मास्टर राम अवतार व कमला देवी ने सामाजिक सरोकारों के तहत शताधिक जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए।
उक्त जानकारी देते हुए झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को शिक्षा देने में जुटे संगठन मिशन का एजुकेशन के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता भगत ध्रुवकेश ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार मास्टर राम अवतार प्रतिवर्ष सर्दियों में जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित करते आ रहे हैं।
उसी कड़ी में इस बार भी उन्होंने  कोनसीवास रोड़ की झुग्गी-झोपड़ी पाठशाला में विद्यार्थियों को कंबल वितरित किए, जिसमें पाठशाला की अध्यापिका शालू एवं संगीता ने विभिन्न प्रकार संभाले। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव ने कुछ अन्य झुग्गी झोपड़ियां के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर कंबल वितरण के कार्य में सहयोग किया। मिशन का एजुकेशन की टीम ने इस नेक कार्य के लिए  साहित्यकार दम्पति का आभार जताया है।
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp