Rewari News: बिजली विभाग का अलर्ट, इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट

On: June 2, 2026 8:17 PM
Follow Us:
बिजली विभाग का अलर्ट, इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट

Rewari News: रेवाड़ी शहर के कई इलाकों में आज 2 जून को लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के द्वारा मेंटेनेंस के काम के लिए सुबह से शाम तक बिजली काटी जाएगी।

सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक होगा काम

बिजली निगम अधिकारियों ने बताया की शहर के झज्जर चौक से लेकर श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर तक आने वाले क्षेत्रों में आज 9 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि तकनीकी कार्य के वजह से यह कटौती की जा रही है।

इन इलाकों में होगा बिजली कट

आज मेंटेनेंस के काम के दौरान काठ मंडी, गोकल बाजार, नई बस्ती, महावीर स्तंभ और पुरानी अनाज मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस अकाउंट समय से पूरा होने से मानसून के समय लोगों को राहत मिलेगी।

बिजली विभाग में बताया कि कई तार लूज हो चुके हैं वहीं कई तरह के कार्य बाकि है। मानसून से पहले सभी कार्यों को पूरा कर लेने से बरसात के समय बिजली कट की समस्या नहीं होगी।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now