शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Rewari News: कांग्रेस में​ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति बनी चुनौती, जानिए कौन कौन है कतार में

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। शहर से लेकर गांव तक पार्टी पदों की होड़ तेज हो गई है और कार्यकर्ता अध्यक्ष…


Rewari News : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। शहर से लेकर गांव तक पार्टी पदों की होड़ तेज हो गई है और कार्यकर्ता अध्यक्ष बनने की उम्मीद में सक्रियता दिखा रहे हैं। लगभग 11 साल बाद कांग्रेस अब रेवाड़ी के लिए नए शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।Rewari News

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, एआईसीसी के पर्यवेक्षक बीएम संदीप पहले ही जिले में रायशुमारी पूरी कर चुके हैं और अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप दी है। संभावना है कि 10 जुलाई तक शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नए अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।

शहर अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार
अजीत टोंगड, महेंद्र छाबड़ा, बीर सिंह, नरेश शर्मा, प्रवीण चौधरी

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के संभावित दावेदार
ओमप्रकाश डाबला, भारत टोंगड, संजय बहाला, ऋषि यादव, श्याम यादव, सुनीता

खास बात यह है कि इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में करीब 30 दावेदार सामने आए हैं। शहरी क्षेत्र में कुछ दावेदार तो सर्वे शुरू होने के बाद अचानक उभरकर सामने आए हैं। राजनीतिक रणनीति के तहत कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने समर्थकों को दावेदारी के लिए प्रेरित किया है ताकि अन्य संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी कमजोर की जा सके।Rewari News

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

इस दौड़ में शामिल होना कई कार्यकर्ताओं के लिए भविष्य की संभावनाओं को भी मजबूत कर सकता है, क्योंकि पैनल में नाम शामिल होते ही एआईसीसी तक चर्चा पहुंच जाती है। इससे आगे चलकर संगठनात्मक या चुनावी भूमिका मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp