बुधवार, 25 नवम्बर 2026

Rewari News: मेधावी विद्यार्थियों को अंबेडकर सेवा समिति ने किया सम्मानित

Written by: Sunil Rajput

Published:

Rewari News: गांव खलियावास में डॉक्टर बी आर अंबेडकर सेवा समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार सरपंच ग्राम पंचायत खल़ियावास अमरजीत…


Ambedkar Seva Samiti honored meritorious students
Ambedkar Seva Samiti honored meritorious students
Google News Follow us on Google

Rewari News: गांव खलियावास में डॉक्टर बी आर अंबेडकर सेवा समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार सरपंच ग्राम पंचायत खल़ियावास अमरजीत मैनेजर एसबीआई रेवाड़ी और धीरज पंचायत समिति सदस्य खालियावास संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।

बाबा साहब के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम मे बोर्ड की कक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्राची, हर्ष, दीपांशु, निक्कू छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का अंबेडकर सेवा समिति की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथियों ने सभी छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना प्रदान की। सरपंच ने कहा की शिक्षा ही प्रगति का मूल मंत्र है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को नशे की आदत से दूर रहकर अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

कार्यक्रम में इंद्रजीत खुशीराम पंच,महेंद्र, दान सिंह, करण सिंह, भीम सिंह, रोहतास,दलीप, सूरजभान, मुकेश, योगेश खोला, प्रोफेसर मोतीलाल, हेमंत, बुधराम, सुनील, हितेश, गजेंद्र आदि शामिल रहे।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp