
Rewari news: थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव टिमलियावास निवासी स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है।
जांचकर्ता ने बताया कि गांव भगवानपुर निवासी प्रशांत ने अपनी शिकायत में बताया था की वह रेवाड़ी में एक शोरूम में काम करता है। गत 24 मई को उसने अपनी बाइक को शोरूम के सामने खडी किया था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
जिस पर पुलिस ने थाना शहर में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के गांव टिमलियावास निवासी स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
