Rewari News: रेवाड़ी के काकोरिया के रहने वाले देवानंद 18 अप्रैल को अपनी मां को एलर्जी का दवा दिलाने अस्पताल लेकर गए थे उनके साथ उनकी पत्नी भी अस्पताल गई थी। अस्पताल पहुंचने के बाद देवानंद ने अपनी मां और पत्नी से कहा कि वह दवा लेने के लिए पैसे निकालने जा रहे हैं और इसके बाद वह वहां से गायब हो गए।
देवानंद ने पैसे निकालने के लिए बहन से ओटीपी भी पूछा था। बहन ने जब ओटीपी बता दिया उसके बाद बहन के फोन पर मैसेज आया जिसमें गहने के बदले 80 हजार और 19000 के दो लोन लेने की जानकारी मिली।
बहन के द्वारा तुरंत फोन करके अपनी भाभी को जानकारी दी गई तब देवानंद की पत्नी ने चेक किया तो उसकी अंगूठी और झुमके गायब हो गए थे। देवानंद के पिता ने बताया कि देवानंद 1 साल से गांव की ही एक कंपनी में काम करता था। लेकिन घर वाले जब पैसे मांगते तो वह बहाना बना देता था।
देवानंद को आखरी बार खलीलपुर के रघु के साथ देखा गया था अब पिता ने रघु के ऊपर मामला दर्ज कराया है। पुलिस के द्वारा देवानंद की खोज शुरू कर दी गई है। आपको बता दे की देवानंद के गायब होने के बाद उनकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। देवानंद की अभी तक कोई भी लीड नहीं मिली है।




















