
रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी नई अनाज मंडी में धान और बाजरे की फसल की आवक को पूरी तरह सुचारू रूप से चलाने तथा किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की लंबी कतारों या असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए मार्केट कमेटी द्वारा 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक का नया गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
मार्केट कमेटी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे तय कार्यक्रम और निर्धारित तिथियों के अनुसार ही अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचें, ताकि मंडी परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहें।
गांववार फसल खरीद का नया शेड्यूल:
19 अक्टूबर (सोमवार): रेवाड़ी, चिताडूंगरा, बवाना गुर्जर, टीट, कुंडल, हरजीपुर, ढाणी सांतो, रोलियावास, आलियावास, माखरिया, राजपुरा ईस्तमुरार, धामलावास, तिहाडा, आनंदपुर, बगथला, साल्हावास, पांचौर, डवाना और सांपली गांवों के किसान।
ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त एकत्रित
20 अक्टूबर (मंगलवार): गोबिन्दपुरी, आराम नगर, कनुका, भाण्डौर, पुन्सिका, नंगली गोधा, राजियाकी, गोलियाकी, गुमीना, खेडी मोतला, मुकन्दपुर बसई, धामलाका, जांटी, जाटूवास, जलियावास, ड्योढयी, राजपुरा खालसा, धामलावास, पिथडावास, ढोकिया, डुमावास, गांगोली, घुडकावास और बावल गांवों के किसान।
21 अक्टूबर (बुधवार): शेखपुर, नांगल शबाजपुर, खिजूरी (बावल), अलावलपुर (बावल), नंगली परसापुर, दुलहेडा कलां, दुल्हेडा खुर्द, बिदावास, जयसिंहपुर खेडा, चित्रपुरी, हुसैनपुर, खरखरी भीवा, दाना आलमपुर, नारायणपुर, लालपुर, बेरवाल, बधराना और प्रागपुरा गांवों के किसान।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध नवजात बच्ची को नहर में फैंका
22 अक्टूबर (गुरुवार): झांझनवास, पीवरा, पोखरपुर, कुतुबपुर मौला, कुतुबपुर जागीर, राजपुरा खालसा, रसुली, श्रीनगर, कुमरोथा, मायण, बिटोडी, सांझरवास, चांदूवास, रामसिंहपुरा, कसौला कसौली, कान माजरा, कालूवास, धारण और मोहम्मदपुर गांवों के किसान।
23 अक्टूबर (शुक्रवार): बिशनपुर, नांगल उगरा, नांगल तेजू, साबन, हरचंदपुर, कालडावास, भैरामपुर भडंगी, खरखरी, आसरा का माजरा, राजगड, माजरी दूदा, रूद्ध, चिरहाडा और नरसिंहपुर गढी गांवों के किसान।
24 अक्टूबर (शनिवार): ओढी, खेडी धरचाना, रणसी माजरा, खुरमपुर, गुजर माजरी, कमालपुर (बावल), खेडी डालूसिंह, केशवपुर, सैदपुर उर्फ जैतपुर, भहरागपुर, भगवानपुर (बावल), रसियावास, जलालपुर, गोबिन्दपुर (बावल), चौकी नं. 01, सुठानी और सुठाना गांवों के किसान।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: पेंशन लेने खोल आए बुजुर्ग पर कातिलाना हमला, दर्दनाक मौत
प्रशासन की विशेष अपील
मार्केट कमेटी अधिकारियों ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी फसल को पूरी तरह सुखाकर और साफ करके निर्धारित तिथि पर ही मंडी लाएं, ताकि खरीद एवं उठान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
