शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में अवैध नवजात बच्ची को नहर में फैंका

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में खुशपुरा गांव के पास जाटूसाना क्षेत्र की छोटी नहर में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला।


CRIME NEWS
क्राइम न्यूज़
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में खुशपुरा गांव के पास जाटूसाना क्षेत्र की छोटी नहर में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भेज दिया।

Advertisement

जाटूसाना पुलिस जांच में जुटी: पुलिस के अनुसार, नहर में मिले नवजात के शव की नाल भी नहीं कटी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्ची का जन्म करीब दो दिन पहले हुआ होगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची का शव नहर में कहां से आया और इसके पीछे क्या कारण हैं। खुशपुरा के पास से गुजरने वाली औलात डिस्ट्रीब्यूटरी करीब 15 किलोमीटर तक फैली हुई है। ऐसे में पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।

नवजात का भ्रूण मिला। टूसाना थाना प्रभारी प्रिंस ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि खुशपुरा छोटी नहर में एक बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां नवजात बच्ची का शव मिला। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल भेज दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: पेंशन लेने खोल आए बुजुर्ग पर कातिलाना हमला, दर्दनाक मौत

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp