मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: उप कृषि निदेशक रेवाडी डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला में तैनात किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होने…


पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई
पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: उप कृषि निदेशक रेवाडी डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला में तैनात किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होने गाँवों में नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारियों को खेतों में आगजनी की घटनाओं की निगरानी व रोकथाम के लिए लगातार गाँवों में गश्त (पेट्रोलिंग) करने बारे निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होने बताया कि पराली को जलाने से वायु प्रदुषण बढ़ता है, मिट्टी की जैविक गुणवत्ता प्रभावित होती है। पराली का प्रबन्धन करने के लिए आज किसानो के पास विकल्प मौजूद है। किसान सुपर सीडर, रिर्वसीबल एम बी प्लॉव, जीरो टिल सीड ड्रील, रोटावेटर व हैरो आदि की सहायता से धान की फसल अवशेषो को मिट्टी में मिलाएं। हरियाणा सरकार ने फसल अवशेष प्रबन्धन करने के लिए सी आर एम स्कीम लागू की हुई है। उन्होने बताया कि यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो पाँच हजार से तीस हजार रूपये तक जुर्माना लगाया जाएगा व मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड में रेड एन्ट्री दर्ज की जाएगी।

इसके साथ-साथ सम्बन्धित किसान पर कानूनी कार्यवाही करते हुए एफ आई आर भी दर्ज की जाएगी।इंजी. दिनेश शर्मा सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाडी ने बताया कि जिले में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। पराली नही जलाने व इसका प्रबन्धन करने वाले किसानो को 1200 रूपये प्रति एकड प्रोत्साहन राशी दी जाती है। कृषि विभाग द्वारा किसानो को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करने व प्रोत्साहन राशी की प्रक्रिया के लिए 132 गाँवो में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कंवाली के शहीद रामस्वरूप स्कूल में 15 व 16 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2026: तैयारियों की हुई समीक्षा

रेवाडी जिले में इस बार मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 4780 एकड का पंजीकरण हुआ है। फसल अवशेष प्रबन्धन कार्य के लिए सभी टीमें लगातार कार्य कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को पराली जलाने से रोकना है तथा फसल अवशेषों के बेहतर उपयोग को बढावा देना है।

ये रहे मौजूद: इस मीटिंग में इंजी. दिनेश शर्मा सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाडी, मनोज कुमार, तकनीकी सहायक, डॉ. मनोज, डॉ. अजीत, डॉ. नवीन खण्ड कृषि अधिकारी, इंजी. सुनिल कुमार, कृषि विकास अधिकारी (कृषि यन्त्र) व सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
——–

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला DTP का पीला पंजा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp