Rewari: श्रीमद्भागवत कथा से पहले धारूहेड़ा में निकाली कलश यात्रा

प्रकाशित: 12 अप्रैल 2026, 1:18 AM

Rewari: धारूहेड़ा: मातादीन कॉलोनी में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर सुबह बुधवार को कलश यात्रा निकली।

 

नपा के उप चेयरमैन अजय जांगड़ाऔर ब्राह्मण सभा के प्रधान सुभाष शर्मा ने रिबन काट कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया । कथा का प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 6 बजे तक कथा का वाचन होगा।

IMG 20260325 111307

कथा का समापन 2 अप्रैल को पूर्णाहुति और हवन के साथ किया जाएगा, जबकि इसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इस मौके पर काशी से पधारे आचार्य शिवदत्त महाराज कथा वाचन करेगे।

धारूहेड़ा : मातादीन कॉलोनी में रिबन काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए अध्यक

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now