back to top
Home Rewari News Rewari Crime News: दिनदहाड़े महिला को नग्न अवस्था में कार में डालकर...

Rewari Crime News: दिनदहाड़े महिला को नग्न अवस्था में कार में डालकर ले गए युवक, पुलिस ने शुरू की जांच

दिनदहाड़े महिला को नग्न अवस्था में कार में डालकर ले गए युवक, पुलिस ने शुरू की जांच
दिनदहाड़े महिला को नग्न अवस्था में कार में डालकर ले गए युवक, पुलिस ने शुरू की जांच

Rewari Crime News: रेवाड़ी से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में कार सवार दो युवकों युवती को नग्न अवस्था में कार में डालकर अपने साथ ले गए। यह पूरी घटना लाला रोझूवास रोड की बताई जा रही है। आसपास के लोग ने जब यह देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी इसके बाद दो थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक कार सवार युवक युवती को लेकर मौके से भाग चुके थे। पुलिस के द्वारा इस मामले के तहत तक जाने के लिए कोसली नंबर की इस गाड़ी की छानबीन कर रही है। जाटूसाना पुलिस ने अभी तक इससे संबंधित कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है।

राहगीरों ने जानकारी दिया की नहर के पास गांव लाला और रोझूवास के रास्ते पर मंगलवार को सुबह नग्न अवस्था में एक लड़की दिखी थी। इसके बाद ऑटो से कुछ लड़के आए और जबरदस्ती उसे लड़की को अपनी गाड़ी में बिठाकर कोसली के तरफ भाग गए। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। हालांकि पुलिस के आने तक युवक भाग चुके थे।

वही गांव के सरपंच ताराचंद ने बताया कि मैंने अपने स्तर पर पता करने की कोशिश की तो पता चला कि युवक नशे में थे। मुझे एक ड्राइवर ने बताया कि सभी लड़कों ने दारू पिया था और लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर कोसली के तरफ भाग गए। वह DSP ने कहा कि गाड़ी मिलने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों का पता लगा लेगी। अभी तक गाड़ी के बारे में कोई पता नहीं लगा है ना ही युवती को लेकर कोई भी कंप्लेंट दर्ज हुआ है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News