Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH 48 Dharuhera) पर स्थित साहबी बैराज (Masani Berrage )में शनिवार सुबह एक विद्युत कर्मी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान डूंगरवास निवासी हंसराज (52) के रूप में हुई है, जो धारूहेड़ा विद्युत निगम में बतौर फोरमैन पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार बैराज क्षेत्र से गुजर रहे एक राहगीर ने वहां एक बाइक खड़ी देखी और करीब जाकर पानी में एक व्यक्ति को पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।Rewari Crime News
सूचना मिलते ही थाना धारूहेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मौके पर मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हंसराज शुक्रवार को ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात को घर नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि वह नियमित रूप से धारूहेड़ा स्थित विद्युत विभाग में सेवाएं दे रहे थे और किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं थी। हंसराज अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।Rewari Crime News
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा: थाना प्रभारी (SHO Dharuhera )कश्मीर ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हंसराज साहबी बैराज में कैसे गिरे। पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मौके की परिस्थितियों और तथ्यात्मक पहलुओं के आधार पर आगे जांच की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके।Rewari Crime News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

