
Breaking News : धारूहेड़ा: गांव जोनियावास में हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सुभाष यादव के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि कार्तिक ने बताया कि वे गुरूग्राम में तैनात थे। कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवा काल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्त्तव्य परायणता के साथ पुलिस विभाग की सेवा कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और कार्यशैली से ग्रामीण प्ररेणा लेते रहेंगे । इस मौके पर राव भूप सिंह, दयराम यादव, विजयपाल, धर्मसिंह, शादीराम, समय सिंह, राकेश राव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
