google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Breaking News: नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूट सपने | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Breaking News: नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूट सपने

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की आगामी चुनाव (Npa Election )प्रक्रिया के तहत वार्डों की आरक्षण सूची गुरूवार को जारी कर दी गई है। धारूहेडा में छह वार्ड महिलाओं के लिए…


नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
Google News Follow us on Google

Breaking News: धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की आगामी चुनाव (Npa Election )प्रक्रिया के तहत वार्डों की आरक्षण सूची गुरूवार को जारी कर दी गई है। धारूहेडा में छह वार्ड महिलाओं के लिए रिर्जव किए है इतना ही नहीं कई वार्डो में एसी व बीसीए व बीसीबी की सीट भी रिजर्व होने से कई पार्षदों के चुनावी समीकरण बिगड गए है।Dharuhera News

Advertisement

 

बदल सकते है वार्ड’ बता दे कि सूची के अनुसार कुछ वार्ड अनुसूचित जाति, कुछ महिला और कुछ पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके चलते सामान्य वर्ग के कई पार्षद और संभावित उम्मीदवार अब नए वार्ड तलाशने या अपनी रणनीति बदलने को मजबूर हो गए हैं। कई नेताओं ने बंद कमरों में मंथन शुरू कर दिया है, तो कुछ ने पार्टी नेतृत्व से संपर्क कर विकल्पों पर चर्चा तेज कर दी है। आरक्षण सूची को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

चुनावों को लेकर बडी चुनौती: बतर दे कि आरक्षण के कारण सबसे ज्यादा असर उन पार्षदों पर पड़ा है जो लंबे समय से एक ही वार्ड से सक्रिय थे और वहां अपनी मजबूत पकड़ मानते थे। अब उन्हें या तो आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के रूप में समर्थन करना होगा या फिर किसी अन्य वार्ड से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी करनी पड़ेगी। इससे न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि पार्टी स्तर पर भी टिकट वितरण को लेकर चुनौतियां बढ़ गई हैं।

नए चेहरे आने की उम्मीद’ हाल ही में जारी सूची को अवसर के रूप में देखने वाले नए और युवा चेहरों में उत्साह भी नजर आ रहा है। कई ऐसे कार्यकर्ता जो अब तक चुनाव से दूरी बनाए हुए थे, वे आरक्षित वार्डों में अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। महिला और अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं।Breaking News

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

5 पाषर्दा राजनीति से दूर’ हाल में पार्षद रहे 5 पार्षदों ने इस बार चुनाव नहीं लडने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह जिस चाहत से राजनीति में आए थे लेकिन वे अब इस बार चुनाव नहीं लडना चाहते है। यानि वे किसी ओर से समर्थन देने की मन बना रहे है।Breaking News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp