Rajasthan News: CM को लेकर क्यों कहा ऐसा ? क्या गरीब होना गुनाह है? Video

On: June 25, 2026 9:48 PM
Follow Us:
TIKA RAM JULI CONGRESS

Rajasthan News: वीआईपी मूवमेंट के नाम पर गरीबों को इस तरह कुचलने का अधिकार किसी सरकार को नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री जी, आपने स्वयं कहा था कि आपने अपना काफिला छोड़ दिया। आपने कहा था कि मैं लाल बत्ती पर भी रुकता हूँ और मुझे किसी वीआईपी मूवमेंट की आवश्यकता नहीं है। फिर यह सब क्या हो रहा है?

राजस्थान के कांग्रेस के विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि कि आपने घोषणा की, आपने अखबारों में छपवाया कि आप आम आदमी की तरह चलेंगे, लाल बत्ती पर भी रुकेंगे और किसी प्रकार का वीआईपी मूवमेंट नहीं होगा। फिर आपने प्रधानमंत्री जी की ईंधन बचाने की अपील के बाद आपने अपनी तस्वीरें भी जारी कीं कि आप ईवी में चलेंगे और काफिला भी हटा देंगे ।Rajasthan News

फिर वीआईपी मूवमेंट के नाम पर आपने इस बच्ची की ज़िंदगी क्यों बर्बाद कर दी गई? उसका आधा शरीर जल गया। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है। और हालात यह हैं कि प्रशासन के लोग कह रहे हैं कि उसने खुद पर पानी डाल लिया। मुख्यमंत्री जी, आप एक बार गर्म पानी में अपनी उंगली डालकर तो दिखा दीजिए ।

जो बेटी मेहनत-मजदूरी करके अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण करती है, जिसके सिर से पिता का साया उठ चुका है, उसके साथ सरकार ने इतनी निर्दयता दिखाई। उसके बाद न सरकार की ओर से कोई मदद, न मुआवजा और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई। क्या पुलिस को यह अधिकार दे दिया गया है कि वह जो चाहे, वही करे?

क्या गरीब इंसान नहीं होते? क्या उनमें जीवन नहीं होता? क्या उनकी भावनाएँ नहीं होतीं? कमाल है…
आज एक सप्ताह होने को आ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने इस परिवार की कोई सुध नहीं ली। मुख्यमंत्री जी, आपके वीआईपी मूवमेंट की वजह से इस बच्ची के साथ यह हादसा हुआ है। यह बच्ची भी हमारी बेटियों जैसी ही है। क्या इंसानों में भी अब फर्क किया जाएगा? और दूसरी ओर भाजपा नाटक करती है, महिला सम्मान और महिला सुरक्षा की बातें करती है।Rajasthan News

क्या यही आपकी महिला सुरक्षा है?
मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूँ कि अभी भी समय है, चेत जाइए। इंसान को इंसान समझिए। जनता के साथ इस प्रकार की घटनाएँ हो रही हैं, उनमें जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कीजिए।
क्या आपने अपने अधिकारियों को खुली छूट दे दी है कि जो मन में आए वही करें? इस मामले में सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। #Rajasthan

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now