शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Railway Station: हरियाणा के इन 7 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, मिलेगी Airport जैसी सुविधाएं

Written by: सुनील चौहान

Published:

Railway Station: केंद्र की मोदी सरकार Amrit Bharat Yojana के तहत देशबर में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदली जा रही है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर भवनों का नए सिरे से निर्माण…


Railway Station The picture of these 7 railway stations of Haryana will change they will get airport like facilities
Railway Station The picture of these 7 railway stations of Haryana will change they will get airport like facilities
Google News Follow us on Google

Railway Station: केंद्र की मोदी सरकार Amrit Bharat Yojana के तहत देशबर में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदली जा रही है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर भवनों का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। साथ ही आधुनिक सुविधाएं से लैस किया जाएगा। इसी कड़ी में बीकानेर मंडल के 15 स्टेशन के पुनर्विकास के बाद अप हरियाणा के 7 स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है।

इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण
Amrit Bharat Yojana के तहत स्टेशनों का कायालकल्प होने जा रहा है, उनमें हांसी,मंडी आदमपुर, कांलावाली, लोहारू, रायसिंहनगर, भट्टू और अनूपगढ़ शामिल है। इन स्टेशनों के लिए टेंडर राशि को भी मंजूरी दी जा चुकी है। इस परियोजना के तहत स्टेशन भवनों का पुनर्निमाण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

इस स्कीम के तहत स्टेशन भवनों के अलावा प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, शौचालय, पानी का व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर और पैम्फलेट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों को सजाने के लिए आधुनिक वास्तुकला, हरित प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

स्टेशनों को स्मार्ट बनाना उद्देश्य
Amrit Bharat Yojana का मुख्य उद्देश्य सभी प्रमुख स्टेशनों को स्मार्ट बनाना है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के मामले में उच्चतम स्तर की सेवा मिल सके। आधुनिक सुविधाएं से लैस होने पर रेलवे स्टेशन रेल यात्रियों को एक सुखद यात्रा का अनुभव कराएंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp