सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Railway Station: अमृत भारत स्टेशनों से बदलेगी रेल्वे की किस्मत, यात्रियों को मिलेगी हाइटैक सविधाएं

Written by: Best24News

Published:

Railway Station: भारतीय रेलवे में 22 मई 2025 का दिन ऐतिहासिक बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन देश के 18 राज्यों में 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…


Railway Station: भारतीय रेलवे में 22 मई 2025 का दिन ऐतिहासिक बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन देश के 18 राज्यों में 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के बाद यह एक और बड़ा कदम है, जो रेलवे सेवाओं को आधुनिक और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में उठाया गया है.Railway Station

Advertisement

क्या है अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना?
अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के बुनियादी ढांचे को उन्नत करना. उन्हें भविष्य के ट्रैफिक और यात्रियों की जरूरतों के अनुसार बनाना है. इस योजना के तहत स्टेशनों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है.

यात्रियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं होंगी उपलब्ध?
रेलवे मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की योजना बनाई है, जिनमें शामिल हैं:

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

एसी वेटिंग रूम और Retiring Room
Baby Care Room छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए
एस्केलेटर और लिफ्ट, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को आसानी हो
डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड हर प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में
ग्रीन एनर्जी आधारित निर्माण – जैसे सोलर पैनल और पर्यावरण अनुकूल संरचना
हाई-स्पीड वाईफाई, फूड कोर्ट, और वॉटर एटीएम
साफ-सुथरे टॉयलेट, हर समय स्वच्छता बनी रहे

टिकटिंग प्रणाली में सुधार, जिससे लंबी कतारों से मुक्ति मिले  Railway Station
इन सुविधाओं के साथ रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को एक स्मार्ट, सुविधाजनक और सुरक्षित ट्रैवल एक्सपीरियंस देना है.

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

किन राज्यों में शुरू हुए हैं अमृत भारत रेलवे स्टेशन?
अमृत भारत योजना के तहत जिन 18 राज्यों में नए स्टेशन शुरू हुए हैं. उनमें सबसे अधिक स्टेशन उत्तर प्रदेश (19 स्टेशन) में हैं. इसके बाद अन्य राज्यों का विवरण इस प्रकार है:

गुजरात: 18 स्टेशन
महाराष्ट्र: 15 स्टेशन
तमिलनाडु: 9 स्टेशन
राजस्थान: 8 स्टेशन
मध्य प्रदेश: 6 स्टेशन
कर्नाटक और चंडीगढ़: 3-3 स्टेशन
झारखंड और तेलंगाना: 3-3 स्टेशन
यह परियोजना न केवल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में सहायक होगी. बल्कि इन राज्यों में यात्रा का अनुभव भी पूरी तरह से बदल देगा.

क्यों अहम है यह योजना? Railway Station
भारत में हर दिन करोड़ों यात्री रेल सेवाओं का उपयोग करते हैं. ऐसे में स्टेशन की स्थिति और सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को सुखद और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं. अमृत भारत योजना से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि स्टेशन केवल यात्रा का पड़ाव न होकर एक मॉडर्न टच पॉइंट बनें, जो यात्रियों को हवाई अड्डे जैसे अनुभव दे सके.

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

पीएम मोदी का लक्ष्य – डिजिटल और विकसित भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह सिर्फ स्टेशन का उद्घाटन नहीं, बल्कि नए भारत की रेल क्रांति की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन ना सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp