राहुल सैन बने भाजपा धारूहेड़ा के कार्यकारी महामंत्री

On: July 2, 2026 7:44 AM
Follow Us:

Best24News: धारूहेड़ा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए धारूहेड़ा मंडल में एक महत्वपूर्ण नई नियुक्ति की है। भाजपा धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह कोसालिया ने जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली से विस्तृत विचार-विमर्श और सहमति के बाद स्थानीय युवा नेता राहुल सैन (Rahul Sain को भाजपा धारूहेड़ा मंडल का कार्यकारी महामंत्री (Executive General Secretary) नियुक्त किया है।

धारूहेड़ा के राहुल सेन को भाजपा ने सौपी बडी जिम्मेदारी
धारूहेड़ा के राहुल सेन को भाजपा ने सौपी बडी जिम्मेदारी

कार्यकर्ताओं  ने दी बधाई

जैसे ही राहुल सैन को भाजपा संगठन की ओर से इस नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा हुई, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनकी इस संगठनात्मक नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए राहुल जोशी, अनिल कुमार, राजेंद्र सहित कई भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

शीर्ष नेतृत्व का आभार: वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर नव-नियुक्त कार्यकारी महामंत्री राहुल सैनी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. आरती सिंह राव, जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह कोसालिया का आभार जताया है।

नियुक्ति पत्र जारी, तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

मंडल अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, राहुल सैन की यह नई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि राहुल सैन को कार्यकारी महामंत्री बनाए जाने से धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र और ग्रामीण अंचल में पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now