अवैध शराब तस्करी का नया हथकंडा देख पुलिस की उडी नींद !

On: September 26, 2026 1:47 PM
Follow Us:
अवैध शराब तस्करी का नया हथकंडा देख पुलिस की उडी नींद !

Best24News: Breaking News: गुजरात में शराब पर कई सालों से प्रतिबंध लगाया हुआ है। हर दिन अवैध शराब तस्करी के लिए नए नए हथकंडे अपना रहे है। हाल में बावल में एक ट्राले में मिली अवैध शराब का देखकर पुलिस के होश् उड गए। ट्राले में भारी मात्रा में करोडा रूपए की अंग्रेजी शराब भरी हई थी। पुलिस ने ट्राला व शराब को कब्जे में ले लिया है।

 

असाही पुल के समीप ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में कैंटर को ठीक कर रहे मिस्त्री मनोज कुमार की मौत हो गई थी, जबकि कैंटर मालिक घायल हुआ था। हादसे के बाद ट्राला चालक व परिचालक उसे छोडकर फरार हो गए।

रेवाड़ी: बावल में ट्रक में मिली अवैध शराब
रेवाड़ी: बावल में ट्रक में मिली अवैध शराब

राम भरासे है चैकिग: कहने के तो पुलिस हर जगह वाहनो की जांच करती है। लेकिन दिल्ली से हरियाण अवैध शराब से भरा बिना किसी रोक टॉक के पहुंच गया। अगर यहां हादसा नहीं होता तो ये आसानी से गुजरात पहुंच जात।

बावल में हुआ हादसा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर असाही पुल के समीप ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में कैंटर को ठीक कर रहे मिस्त्री मनोज कुमार की मौत हो गई थी, जबकि कैंटर मालिक घायल हुआ था। हादसे के सूचना के बाद मौके पर कसौला थाना पुलिस पहुंची थी। आरोपी ट्राला ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्राले की जांच की तो पंखे की आड़ में भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुई।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि ट्राले में गाजियाबाद से मुंबई के लिए 1000 बिजली के पंखे लोड थे। पंखों की 10 परतें हटाने के बाद 276 शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस को शक है कि यह शराब गुजरात पहुंचाई जानी थी। पुलिस जांच कर रही है कि शराब कहां से लोड हुई और किसने कराई। रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिले में कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now