google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU PM Modi: श्रीलंका से लौटते हुए पीएम मोदी ने किए रामसेतु के दर्शन, वीडियो किया सोशल मीडिया पर पोस्ट | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

PM Modi: श्रीलंका से लौटते हुए पीएम मोदी ने किए रामसेतु के दर्शन, वीडियो किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Written by: Best24News

Published:

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका से लौटते हुए विमान से रामसेतु के दर्शन किए। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके बाद पीएम मोदी…


PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका से लौटते हुए विमान से रामसेतु के दर्शन किए। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे और पम्बन ब्रिज का इनॉगरेशन किया।

Advertisement

मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा-
‘ श्रीलंका से लौटते हुए विमान से रामसेतु के दर्शन किए। यह तभी हुआ, जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हो रहा था। यह दिव्य अनुभव था। प्रभु श्रीराम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा सदैव हम पर बनी रहे।’

यहां उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल भी यहां आए थे। पीएम मोदी ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाने के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम से जुड़े उन सभी मंदिरों में दर्शन किया था, जिनका रामायण में जिक्र है। इसी कारण से वे रामनाथस्वामी मंदिर आए थे।

भगवान राम ने किया था प्रायश्चित यज्ञ  
रामेश्वरम मंदिर के नाम से प्रख्यात यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है तथा हिंदुओं के चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। ‘रामेश्वरम’ का अर्थ भगवान राम जी के आराध्य भगवान शिव से है।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम ने लंका युद्ध में हुई मौतों के प्रायश्चित के लिए तपस्या करने का फैसला किया था। रावण ब्राह्मण था और भगवान शिव का परम भक्त था। रावण के वध के पश्चात भगवान राम ने यहां प्राश्चित स्वरूप तप किया था और भगवान शिव को प्रसन्न किया था।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp