
हरियाणा: कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यालय गीता कमल में गुरूवार संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने, Booth स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर मार्गदर्शन दिया।

तैयारियों को लेकर लिया जायजा’ बता दे कि बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु 25 नवंबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेना रहा। पदाधिकारियों ने सुरक्षा, व्यवस्थाओं, जनसंपर्क और भीड़ प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और सुनिश्चित किया कि प्रधानमंत्री का दौरा सुचारु और ऐतिहासिक रूप से सफल हो। सभी जिलों के प्रतिनिधियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार तैयारी पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी
ये रहे मौजूद: बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री एवं महामंत्री कृष्ण बेदी, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में भाजपा हरियाणा परिवार ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के दौरे को सफल और यादगार बनाने का संकल्प दोहराया।
ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण
