जन शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें अधिकारी: DC Rewari

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Samadhan shivir
DC Rewari: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि सभी विभागों में समाधान शिविर में आई शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचना चाहिए।DC Rewari
डीसी आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुए समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान को गांव जैनाबाद और करनावास में नाजायज कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। गांव ढोकिया में विद्यालय के समीप खोले गए शराब के ठेके का मुआयना कर डीसी ने उसे हटवाने के निर्देश दिए।
एक शिकायत के आधार पर डीसी ने शहर की हंसनगर कॉलोनी में बंद पड़ी सीवरेज लाइन को खुलवाने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न पेंशन योजनाओं, पेयजल व बिजली आपूर्ति तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों को दूर करने के डीसी ने निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविर में आई शिकायतों पर निगरानी रख रहे हैं।
इसलिए अधिकारी इन शिकायतों का निपटारा करने के लिए गंभीरता से कार्य करें तथा काम होने के बाद उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भिजवाई जाए।DC Rewari
समाधान शिविर के दौरान परिवार पहचान-पत्र की शिकायतें अलग से क्रिड विभाग द्वारा सुनी गई। जिसमें 45 शिकायतों का निवारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, नगराधीश प्रीति रावत, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, डीएसपी विनोद शंकर सहित नगरपरिषद, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, बिजली वितरण निगम, खाद्य एवं आपूर्ति आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें