गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: सोहना पलवल हाईवे पर आवागमन ठप, जानिए जिम्मेदार कौन ?

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा:  सोहना पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के निकट जलभराव की समस्या लगातार गंभीर बनती जा रही है । पिछले तीन सरकार की ओर दावे तो किए जा रहे है लोगों को…


धारूहेड़ा:  सोहना पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के निकट जलभराव की समस्या लगातार गंभीर बनती जा रही है । पिछले तीन सरकार की ओर दावे तो किए जा रहे है लोगों को अब तक इससे कोई राहत नहीं मिल जाएगी। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किय जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि बिना बारिश के ही नेशनल हाईवे पर करीब तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। हालांकि अब रैंप टूटने का काफी पानी धारूहेड़ा में पहुंच गया है। लेकिन अभी भी इस हाइवे पर आवागमन बंद पडा हुआ है।

Advertisement
Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद
Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

जानिए क्यों बनाना पडा रेंप: हर बार एनजीटी की चेतावनी व बैठक में भिवाडी प्रशासन यही दावे करता है कि कपंनियों से पानी नही छोडा जा रहा है। सीएम क आदेश पर भिवाड़ी की नाकामी को लेकर ये कमद उठाया गया थाा। ​भिवाडी प्रशासन का कहना है कि बाइपास पर बारिश् का पानी है। पिछले कई दिनों से बा​रिश भी नहीं है लेकिन इसके बावजूद अलवर बाइपास पर काला पानी जमा हो रहा है। सवाल यह है जब बारिश ही नहीं तो पानी कहां से आ रहा है। बार बार धारूहेडा पहुचे रहे पानी से परेशान होकर धारूहेडा प्रशासन का ये रैंप बनाना पडा।

समय और पैसा देना बरबाद: भिवाड़ी और धारूहेड़ा के बीच काम करने वाले कंपनी कर्मचारियों ने भी अपनी परेशानियां बताई। श्रमिक रजनीश् ने बताया कि अब उसे धारूहेड़ा जाने के लिए 50 से 10 रूपए किराया देना पडता है। । कर्मचारियों का कहना है जलभराव के चलते गाड़ियां एक तरफ खड़ी कर पैदल जान जोखिम में डालकर रैंप पार करना पड़ता है। इसके बाद ऑटो या अन्य साधनों से धारूहेड़ा जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

कई किलोमीटर सफर बढा: हाईवे पर पानी भरे होने के कारण लोग मजबूरी में भिवाड़ी मोड़ वाया कपड़ीवास या फिर अलवर बायपास होते हुए खानपुर चौक से धारूहेड़ा की ओर जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को हो रही है, जिन्हें दुकानों के सामने बनाई गई दीवारों के सहारे बेहद जोखिम भरे तरीके से रास्ता पार करना पड़ रहा है।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

प्रशासन की मिलीभगत से जनता परेशान: बता दे अलवर बाइपास पर जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या की जानकारी कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। हाईवे पर भरे पानी के कारण रोजमर्रा का आवागमन मुश्किल हो गया है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि पानी दुकानों में घुसने लगा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नहीं तोडने दिया जाएगा: भिवाड़ी का काला पानी लगातार धारूहेड़ा आ रहा है। रैंप को किसी कीमत पर हीं हटाने दिया जाएगा। भिवाडी प्रशासन की ओर से इसे बार बार तोडा जा रहा है। जो ​कि गलत है। सुरक्षा को लेकर अब यहां पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि कोई इसे नहीं तोडे

ये भी पढ़ें:राष्ट्रीय एथलेटिक्स में महेंद्रगढ के संदीप कुमार ने मैराथन रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp