शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

New Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, 2300 करोड़ आएगी लागत

Written by: Best24News

Published:

New Expressway: देश में सडको के नए नए जाल​ बिछाए जा रहे है। यूपी में एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है। सबसे अहम बात यह है पश्चिमी यूपी…


New Expressway This new expressway will be built from Palwal to Aligarh in Haryana it will cost 2300 crores
New Expressway This new expressway will be built from Palwal to Aligarh in Haryana it will cost 2300 crores
Google News Follow us on Google

New Expressway: देश में सडको के नए नए जाल​ बिछाए जा रहे है। यूपी में एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है। सबसे अहम बात यह है पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा तक की यात्रा को आसान बनाएगा। बता दे कि एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर के लंगभग है जबकि इसके निर्माण पर 2300 करोड़ लागत आएगी। New Expressway

Advertisement

 

जानिए क्या है इसके लिए बजट: यूपी के लिए बनाया जा रहा ये नया एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच से बनेगा। यह टप्‍पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ा होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

आसान होग सफर: यूपी व हरियाण के लोगो को इस हाईवे से काफी राहत मिलेगी। ये ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से लेकर हरियाणा के पलवल तक बनेगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, और गाजियाबाद के लोग आसानी से गुरुग्राम तक पहुंच सकेंगे।

जानिए क्यों होगें इस एक्स्प्रेसवे के फायदे: बता दे कि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी काफी कम हो जाएगी। इस हाईवे से लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। नोएडा से गुरुग्राम जाने में लगने वालो एक ओर राह सरल होगी वही जाम से भी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

घंटो का सफर मिंटो में: बता दे कि यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्रामएनसीआर, और हरियाणा का सफर अधिक आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब करीब एक घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में समय की बचत होगी। New Expressway

इन गांवो की जमीन होेगी अधिग्रहण: बता दे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस गांवो में अंडला, अर्राना, जरारा, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती,चौधाना, तरौरा, नयावास, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर आदि गांव शामिल हैं। इसके साथ साथ धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां, और अन्य गांवों से भी भूमि का अधिग्रहण होगा। New Expressway

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp