शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

National Boxing Championship अब 4 जनवरी से ग्रेटर नोएडा मे, पॉल्यूशन की वजह से रीशेड्यूल

Written by: सुनील चौहान

Published:

National Boxing Championship: पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि दिल्ली एनसीआर का पॉल्यूशन लोगों की सांस ही नहीं रोक रहा, बल्कि खेल कार्यक्रमों…


National Boxing Championship: पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि दिल्ली एनसीआर का पॉल्यूशन लोगों की सांस ही नहीं रोक रहा, बल्कि खेल कार्यक्रमों को भी प्रभावित कर रहा है। इसके चलते नोएडा में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तारीखों में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बदलाव किया है।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पुरुष और महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप को एक साथ आयोजित करने जा रहा है। National Boxing Championship
9वीं एलीट पुरुष और महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप को उत्तर भारत में प्रदूषण के नियमों की वजह से रीशेड्यूल करना पड़ा है। पहले ये चैंपियनशिप 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में होनी थी, लेकिन अब इसे 4-10 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। National Boxing Championship
सिर्फ तारीखों में बदलाव –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि सरकार की ओर से अनिवार्य किए गए और 31 दिसंबर 2025 तक लागू प्रदूषण नियंत्रण उपायों को देखते हुए चैंपियनशिप अब 4-10 जनवरी 2026 के बीच उसी स्थान पर होगी। चैंपियनशिप को लेकर शेष सभी इंतजाम वैसे ही रहेंगे। National Boxing Championship
देश के टाॅप बॉक्सर एक छत के नीचे –
चैंपियनशिप में देश के टॉप सीनियर मुक्केबाज एक ही छत के नीचे आएंगे। इसमें 10-10 भार वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप में सर्विसेज डिफेंडिंग मेंस नेशनल चैंपियंस के तौर पर एंट्री करेगी, जबकि रेलवे की महिला टीम चैंपियनशिप का टाइटल बरकरार रखना चाहेगी।National Boxing Championship
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अनुसार देशभर की यूनिट्स पुरुषों और महिलाओं के लिए 10-10 वेट कैटेगरी में मुकाबला करेंगी, जो वर्ल्ड बॉक्सिंग टेक्निकल और कॉम्पिटिशन रूल्स का पूरी तरह से पालन करेगी। National Boxing Championship
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp