शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Murder in Haryana: रेवाड़ी में लग्न समारोह में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम, मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Written by: सुनील चौहान

Published:

Murder in Haryana:  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पिथडावास में शुक्रवार देर रात विवाह समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। मामूली कहासुनी के बाद हुई…


रेवाड़ी में शादी समारोह में चली गोली, युवक की मौत से फैला हड़कंप
रेवाड़ी में शादी समारोह में चली गोली, युवक की मौत से फैला हड़कंप
Google News Follow us on Google

Murder in Haryana:  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पिथडावास में शुक्रवार देर रात विवाह समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस वारदात में 3 से 4 राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली युवक की गर्दन में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मची अफरा तफरी: बता दे वारदात के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।Murder in Haryana

कहासुनी के बाद फायरिंग: पुहिस ने बताया कि मृतक की पहचान गांव बधराना निवासी 28 वर्षीय इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिथडावास गांव में अपने परिचित के लग्न समारोह में शामिल होने गया था। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। इंद्रजीत ने उन्हें माहौल खराब न करने की सलाह दी, जिस पर कहासुनी हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

लगाया जाम: एक युवक ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही इंद्रजीत जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रात में कार्यक्रम जैसे-तैसे संपन्न हुआ, लेकिन सुबह परिजन जब पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों की देरी से नाराज होकर उन्होंने रामपुरा थाने के बाहर गोपाल देव चौक पर जाम लगा दिया। जाम के कारण रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक इंद्रजीत मोटर पंखे की मरम्मत का काम करता था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी तीन साल की एक बेटी है। परिवार में छोटा भाई सेना में कार्यरत है। थाना रामपुरा प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी कहासुनी का पाया गया है।Murder in Haryana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है, जबकि गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Murder in Haryana

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp