Murder in Haryana: रोहतक में श्रमिक की पीट पीट कर हत्या!

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:

Murder in Haryana : हरियाणा के जिला रोहतक जिले के मदीना गांव में एक सनसना समाचार सामने आया है। गावं में एक किसान के खेत में में मजदूरी करने आए मजदूर की मालिक ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जब वह शाम तक घर नही आया तो परिजन खेत पहुचे तो सारे मामले का पता चला।

जानिए क्या मामला: मृतक के भाई जगबीर ने बताया कि उसका भाई कर्मवीर 2 घंटे के लिए मजदूरी करने के लिए गांव के ही सत्यवान नाम के जमींदार के साथ गया था। रात तक घर नहीं लौटा सुबह तलाश की तो

खेत मे पडा मिला। जब वे खेत पहुंचे तो सत्यवान के खेत में कर्मबीर गंभीर हालत में पड़ा हुआ था जिसके तीन जगह से पैर टूटे हुए थे। कर्मवीर को घायल अवस्था अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर कर्मबीर ने दम तोड दिया।

जगबीर ने बताया कि सत्यवान ने लाठी डंडों से उसकी हत्या की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने जमीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now