रविवार, 1 नवम्बर 2026

Murder in Haryana: गुरुग्राम के पटौदी में होटल मालिक का सरेआम मर्डर, गैंगस्टर पर टीकी निगाहें

Written by: Best24News

Published:

हरियाणा की साइबर सीटी गुरूग्राम के (Murder in Gurugram) पटौदी के जाटौली में बदमाशों ने होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने के चलते होटल मालिक की मौके…


हरियाणा की साइबर सीटी गुरूग्राम के (Murder in Gurugram) पटौदी के जाटौली में बदमाशों ने होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने के चलते होटल मालिक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बदमाश होटल में कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए आए और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। गोलियों की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी और अन्य लोग आए, लेकिन तब तक बदमाश वहां फरार हो गए। मृतक की पहचान जाटौली निवासी दीपेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई है।Murder in Haryana

Advertisement

 

पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात मंगलवार देर रात की है। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देख रही है। कई वर्ष पहले जाटौली गांव में इंद्रजीत नाम के युवक की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में मोनू के भाई का नाम सामने आया था। पुलिस इस हत्याकांड की जांच इंद्रजीत मर्डर केस से भी जोड़कर कर रही है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है।Murder in Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

जानिए क्या है मामला: पुलिस ने बताया कि गोली लगने से दीपेन्द्र उर्फ मोनू (उम्र 37 वर्ष) की मृत्यु हो गई तथा महेन्द्र (उम्र 50 वर्ष) को घायल हो गया जिसे रेफर किया गया है। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, डॉग स्कॉवाड व फिंगर प्रिन्ट की पुलिस टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।

पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देख रही है। कई वर्ष पहले जाटौली गांव में इंद्रजीत नाम के युवक की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में मोनू के भाई का नाम सामने आया था। पुलिस इस हत्याकांड की जांच इंद्रजीत मर्डर केस से भी जोड़कर कर रही है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

 

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp