शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: दिल्ली-जयपुर हाईवे धारूहेड़ा में महज 5 किमी में 10 से ज्यादा गड्डे, मौत को दावत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर (NH 48 Dharuhera) कापड़ीवास से लेकर खेड़ा बॉर्डर तक वाहन चालकों की डगर आसान नहीं है। हाईवे की रेवाड़ी सीमा में करीब 40 किमी की दूरी में…


धारूहेड़ा: हाईवे पर बने गड्डे हादसों को दे रहे न्यौता
धारूहेड़ा: हाईवे पर बने गड्डे हादसों को दे रहे न्यौता
Google News Follow us on Google

Haryana News:  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर (NH 48 Dharuhera) कापड़ीवास से लेकर खेड़ा बॉर्डर तक वाहन चालकों की डगर आसान नहीं है। हाईवे की रेवाड़ी सीमा में करीब 40 किमी की दूरी में दोनों हाईवे के दोनों 50 अधिक अवैध कट बनाए गए हैं। इतना ही नहीं जगह जगह बने गड्ढें हादसों को न्यौता दे रहे है। इन कटों व गड्ढों के चलते चलते आए दिन लोगों के परिवार उजड़ रहे हैं। बता दे कि प्रत्येक साल औसतन सड़क दुर्घटनाओं में 215 लोगों की मौत होती है और 400 से अधिक लोग घायल हो रहे हैं।Haryana News

Advertisement

कागचो में बैठक, धरातल पर काम नही। प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध कटों से लेकर गड्ढों को भरने के आदेश दिए जाते हैं। लेकिन हाईवे अथॉरिटी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है। हालांकि कई बार अवैध कट बंद भी किए तो होटल व ढाबा संचालको ने दोबारा से इनको खोल लिया है। हादसे दिन हो रहे हादसों को लेकर इन कटो को बंद करवाने की मांग की है।

धारूहेड़ा: हाईवे पर बने गड्डे हादसों को दे रहे न्यौता
धारूहेड़ा: हाईवे पर बने गड्डे हादसों को दे रहे न्यौता

मौत के गड्डे: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर धारूहेड़ा में कई जगह बने गड्डो के चलते सड़क की हालत बेहद खराब है। हाईवे पर जगह जगह बने गहरे गड्डों से आये दिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे है। ऐसे हालातों में वाहन चालकों और यात्रियों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। गड्ढों की वजह से सड़क पर अस्थिरता के कारण हाल ही में कई दुर्घटनाएं हुई हैं। दो दिन एक स्कूटी सवार महिला अनियंत्रित होकर जंगल बेबलर के पास गिर गई थी।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

गनीमत यहीं कि पीछे आ रहे वाहन ने ब्रेक ले लिए थे अन्यथा बडा हादसा हो जाता। सिर्फ गड्ढे ही नहीं, सर्विस लाईन , पानी भराव व कई जगह पडे हुए मलबे की वजह से मुख्य सड़क अवरुद्ध हो रही है। जिससे वाहनो के गिरने का भय बना रहता है। यातायात प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया जयपुर रोड पर जंगल बेबलर कांप्लेक्स व दिल्ली रोड पर सावरिया होटल के पास बने गड्डों को लेकर वह स्वयं दो बार शिकायत कर चुके है। लेकिन गड्डों को नहीं भरा गया।Haryana News

लोगो ने एनएचएआई से इन गड्डों को भरवाने की मांग की है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि मेरे सज्ञान में आज ही ये समस्या आई है जल्द ही इनकों भरवाया दिया जाएगा। अवैध कटो को बंद करने के लिए सीमेट के बैरीकेड लगाए जा रहे है। कई जगह बदं हो चुके तथा जल्द ही बचे हुए कटों को बंद कर दिया जाएगा।Haryana News

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp