रविवार, 15 नवम्बर 2026

Weather: हरियाणा में इस दिन होगी मानसून की Entry, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में घने बादल छाए है, जिस वजह मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 20 तारीख…


Monsoon will enter Haryana on this day
Monsoon will enter Haryana on this day
Google News Follow us on Google

Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में घने बादल छाए है, जिस वजह मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 20 तारीख से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की तरफ से प्री मानसून की हवाएं प्रदेश में एंट्री करेंगी। जिससे 21 से लेकर 23 जून तक बारिश देखने को मिलेगी।

जानें हरियाणा में कब आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। हरियाणा में जून के आखिरी सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही मानसून के औसत से अधिक रहने की संभावना जाता चुका है।अब जिस गति से मानसून आगे बढ़ रहा है उससे हरियाणा में अच्छी बारिश की उम्मीद लगाई जा सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है और नमी की मात्रा 80% जा पहुंची है।

IMD के अनुसार आगामी दिनों में होने वाली बारिश से भी फसलों को लाभ ही होगा। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल की बिजाई व धान की रोपाई में यह बारिश बहुत लाभ पहुंचाएगी। जिन क्षेत्रों में धान की रोपाई नहीं हुई है वहां अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है और किसान अपनी धान की रोपाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp