गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Murder in Rewari : हरियाणा के रेवाड़ी में मिस्त्री का मर्डर, शव को नहर में फैका, जानिए कैसे खुला राज

Written by: Best24News

Published:

Murder in Rewari: रेवाडी में बदमाशों का आंतक खत्म् नही हो रहा है। संगवाडी के रहने वाले एक वैल्डिंग की दुकान चलाने वाले की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने…


Murder in Rewari: रेवाडी में बदमाशों का आंतक खत्म् नही हो रहा है। संगवाडी के रहने वाले एक वैल्डिंग की दुकान चलाने वाले की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नहर में शव को फैंक दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान गांव संगवाड़ी निवासी 43 वर्षीय लाल सिंह के रुप में हुई है।Murder in Rewari

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गांव संगवाड़ी निवासी लाल सिंह वैल्डिंग की दुकान चलाता है। लाल सिंह सहित चारों भाई गांव में अलग-अलग रहते हैं। वहीं लाल सिंह के दोनों लड़के भी अलग ही रहते हैं।Murder in Rewari

सुबह मिली सूचना: मृतक के भाई दल सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह लाल सिंह अपने घर पर था, लेकिन सुबह परिजनों के पास फोन आया कि लाल सिंह का शव करीब दो किमी दूर कालाका गांव स्थित नहर के पास पड़ा हुआ है।Murder in Rewari

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

परिवार वाले मौके पर पहुंचे जो लाल सिंह के सिर पर चोट के निशान थे, इतना ही नहीं उसके हाथ पैर बिजली की तार से बांधे हुए थे। पुलिस ने जब जांच की तो लाल सिंह के घर पर भी खून के निशान मिले हैं, वहीं जिस रास्ते से लाल सिंह को लेकर गए वहां पर भी पुलिस को खून के निशान मिले हैं।

हत्या करके शव नहर में फैका: जांच अधिकारी एसआई परविंद्र ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके। घर पर खून के निशान मिले है। आशंका है कि घर पर हत्या करके इसे नहर में फैंका गया हो।

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp