Railway Update: रेवाड़ी के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बीकानेर मंडल के कनीना खास और महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के करण 14 अक्टूबर को पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित रेलखंड पर सामान्य परिचालन प्रभावित रहने वाला है इसकी वजह से क्या स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट बदल गया है। ऐसे में रेलवे के द्वारा यात्रियों को सलाह दिया गया है कि सफर से पहले एक बार ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए
इन 5 ट्रेनों का बदला गया रूट
1. ट्रेन संख्या 14727 श्रीगंगानगर–तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
• संचालन तिथि – 13 अक्तूबर
• नया मार्ग – श्रीगंगानगर → हनुमानगढ़ → बठिंडा बाईपास → भिवानी → रेवाड़ी → तिलक ब्रिज
• बदले रूट पर ठहराव – संगरिया, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार और भिवानी।
2. ट्रेन संख्या 54310 हिसार–दिल्ली पैसेंजर
• संचालन तिथि – 14 अक्तूबर
• नया मार्ग – हिसार → भिवानी → रेवाड़ी → दिल्ली
• बदले रूट पर ठहराव – हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली और कोसली।
3. ट्रेन संख्या 54309 दिल्ली–हिसार पैसेंजर
• संचालन तिथि – 14 अक्तूबर
• नया मार्ग – दिल्ली → रेवाड़ी → भिवानी → हिसार
• बदले रूट पर ठहराव – कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी।
4. ट्रेन संख्या 14717 दिल्ली सराय–सीकर एक्सप्रेस
• संचालन तिथि – 14 अक्तूबर
• नया मार्ग – दिल्ली सराय → रेवाड़ी → रींगस → सीकर
• बदले रूट पर ठहराव – नारनौल, नीमकाथाना और रींगस।
5. ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय–जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• संचालन तिथि – 14 अक्तूबर
• नया मार्ग – दिल्ली सराय → रेवाड़ी → रींगस → फुलेरा → डेगाना → जोधपुर
• बदले रूट पर ठहराव – नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी और मकराना।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे के द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि एक बार ट्रेनों के लिस्ट चेक कर लीजिए अगर मैं आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है या जिन ट्रेनों का टाइमिंग बदला है या रोड डाइवर्ट हुआ है उन सभी ट्रेनों का एक बार लिस्ट चेक कर लीजिए। रेलवे का ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको सभी ट्रेनों की लिस्ट आसानी से मिल जाएगा।













