सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

रोटरी क्लब की बडी पहल: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर की डोनेट

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी:  समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर दान कीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर आने-जाने वाले…


रोटरी क्लब की बडी पहल: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर की डोनेट
रोटरी क्लब की बडी पहल: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर की डोनेट
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी:  समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर दान कीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर आने-जाने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और अस्वस्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।

Advertisement

रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना की: बता दे कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें एआरओ जितेंद्र यादव, डीसीएमआई राजकुमार शर्मा, एनडब्ल्यूआरईयू चेयरमैन मुकेश यादव, सीआरएस पूर्णचंद चोपड़ा, सीबीएस संजय मीणा तथा सीएचआई अशोक भैरवाल शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और स्टेशन पर सेवाओं में सुधार होगा।

हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी: क्लब की प्रधान नेहा शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर की उपलब्धता से उन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास: इस अवसर पर क्लब के सचिव अनुकूल शर्मा ने कहा कि यह पहल मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। वहीं क्लब कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है और इसी दिशा में यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में जीआरपी रेलवार्डन सचिव एवं आरपीएफ मित्र रमेश वशिष्ठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब के कार्यों को प्रेरणादायक बताया: सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए रमेश वशिष्ठ ने रोटरी क्लब के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर उपस्थित लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। रोटरी क्लब की यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है उन्होंने आग्रह करते हुए कहा अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत है कि वे आगे आकर समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp