सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में 27 से 31 मार्च तक रहेगी बिजली कटौती, जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा असर

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: कस्बे में बिजली निगम द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते विभिन्न 11 केवी फीडरों पर बिजली कटौती की जाएगी। विभाग के अनुसार 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक रोजाना सुबह 9…


धारूहेड़ा: कस्बे में बिजली निगम द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते विभिन्न 11 केवी फीडरों पर बिजली कटौती की जाएगी। विभाग के अनुसार 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisement

इन फीडरो मे बाधित रहेगी बिजली: बता दें कि इस दौरान लाइन सुधार, उपकरणों की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। जेई शमशेर ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी धारूहेड़ा अरबन, गोयल कोलोनी, महेश्वरी, अजीत कालोनी, पिपाकी, आकेडा गुर्जर घटाल, ओमेक्स, जोनियावास के फीडरों पर क्रमवार बिजली कटौती लागू रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शेड्यूल क्षेत्रवार लागू किया जाएगा, जिससे एक साथ पूरे शहर में कटौती न हो। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और इस दौरान विभाग का सहयोग करें, ताकि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा हो सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp